The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ई- रिक्शा चालक को चाकू मारने की धमकी देकर नकदी हजारों रुपए लूट लिए, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बदमाशों ने एक रिक्शा चालक को चाकू मारने व गाड़ी में तोड़फोड़ करने की धमकी देकर तीन हजार पांच सौ रुपए लूट लिए। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर टिकरापारा निवासी रिजवान खान 21 वर्ष मैं थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी ने ई-रिक्शा चालक है। 19 अगस्त की शाम ई-रिक्शा का किराया लेकर गाड़ी मालिक को देने जा रहा था तभी दुर्गा मंदिर के पास सर्विस रोड शिव नगर में हुसैन बारले और नितिन दीप ने हाथ देकर उसकी गाड़ी रोकवाई । दोनों बदमाशो ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ करने तथा चाकू मारने की धमकी देकर उसकी जेब में रखें 3500 रुपए लूट लिए। घटना को आस पास वाले लोगों ने देखा । वह डर के मारे घर आ गया परिवार के बाद 21 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *