The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विद्यालय स्थापना दिवस पर किया गया यज्ञ हवन

Spread the love


”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम। नगर के श्री राजीवलोचन मंदिर एवं श्रीजगन्नाथ मंदिर के समीप कुलेश्वर नाथ बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में 23 अगस्त को स्थापना दिवस पर कथा पूजन व यज्ञ हवन कर विद्यालय के भैया बहनों के विकास के लिए कामना किए। सरस्वती शिशु मंदिर राजिम को 30 वर्ष पूर्ण हुआ जिस पर संचालन समिति के द्वारा विद्यालय विकास एवं बच्चों के विकास के लिए कामना करते हुए भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा एवं हवन कार्यक्रम किया गया।
पूजन कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कैलाश तारक को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर (छ.ग.) प्रभारी प्राचार्य पद के रूप में स्थानांतरित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से सादर विदाई दिया गया, विदाई कार्यक्रम में कैलाश तारक की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संचालन समिति आचार्य एवं विद्यालय के भैया बहनो की ओर से भेंट प्रदान करते हुए शुभकामना दिये। पूजन और विदाई कार्यक्रम में राघोबा महाडिक अध्यक्ष, अशोक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अजय साहू सचिव, रामकुमार गोस्वामी कोषाध्यक्ष, शिव कुमार सिंह ठाकुर, छाया शर्मा, सुरेंद्र साहू, जीवन लाल साहू, कालूराम ध्रुव, सदस्यगण एवं गोविंद चौधरी प्राचार्य, नामदास लहरे प्रधानाचार्य, रोशन शुक्ला वरिष्ठ आचार्य, हेमंत महाडिक वरिष्ठ आचार्य, रवि रंजन तारक आचार्य, उमेश तारक, भारती जाधव समस्त आचार्य परिवार ने उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor