The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग /खारून नदी एनिकट पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग बहे,एसडीआरफ और पुलिस की टीम तलाश में जुटी

Spread the love


रायपुर। खारून नदी में फिर हादसा हुआ है। यहां नहाने गए दो मासूमों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों नहाने के लिए नदी में उतरे थे। जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। सेजबहार एनीकट के पास यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार जगहन थाना क्षेत्र में खारून नदी एनिकट पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग बह गए। एसडीआरफ और पुलिस की टीम तलाश में जुटी रही। घटना रविवार सुबह की है। सभी लड़के पानी में उतरकर एनीकट में काफी दूर तक चले गए थे। उनके साथ चार और लड़के गए थे। पानी की गहराई ज्यादा होने और पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों लड़के बह गए। लगातार छह घंटे तक चले सर्च आपरेशन के बाद भी नहीं मिले।
पुलिस के मुताबिक बोरियाखुर्द निवासी क्रिश पांडेय (16) और संतोषी नगर निवासी कुणाल नागरची पानी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार क्रिश और कुणाल अपने छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने व घूमने के इरादे से सेजबहार स्थित खारुन नदीं एनिकट घूमने गए थे। इस दौरान सभी नहा रहे थे। क्रिश और कुणाल पानी में काफी दूर तक आगे निकल गए थे। जबकी अन्य लड़के पास में थे। बाकी लड़कों को जैसे ही अपने दो साथियों के पानी में डूबने की जानकारी मिली रोने के साथ चीखने चिल्लाने लगे। आस-पास मौजूद लोग पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद देर शाम तक तलाश जारी रखी, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *