The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कलेक्टर पी एस एल्मा ने की आईटी कार्यों की समीक्षा

Spread the love

धमतरी। कलेक्टर पी एस एल्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत बैठक में आईटी कार्यो की समीक्षा की। इस मौके पर एनआईसी द्वारा निर्मित 19 विभागों के ऑनलाईन कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी। कलेक्टर एल्मा ने विभिन्न एमआईएस एप्लीकेशन, ई-एफएमएस, मनरेगा सॉफ्ट, एक्शन सॉफ्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि का जिला स्तर पर क्रियान्वयन एवं विकास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रोफाइल 2021 पुस्तिका का विमोचन भी किया। साथ ही इसकी डिजिटल फ्लिप बुक की भी लॉन्चिंग की। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपेन्द्र चन्देल द्वारा इस मौके पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में किए जा रहे आई.टी. कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया द्वारा पंचायत विभाग के तहत एरिया ऑफिसर मोबाईल एप्लीकेशन की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल ने लोक सेवा गारंटी के तहत ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल संबंधी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने पर जोर दिया। कलेक्टर एल्मा ने इस मौके पर राज्य कार्यालय एन.आई.सी. से आए अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही जिले में आई.टी. के क्षेत्र में नवाचार करने की जरूरत पर जिला स्तरीय अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए। इस मौके पर राज्य सूचना अधिकारी डॉ. ए.के. होता, अतिरिक्त राज्य सूचना अधिकारी सोम शेखर एवं सीनियर टेक्नीकल डायरेक्टर सत्येश शर्मा उपस्थित रहे।

“राजा चौधरी की रिपोर्ट“

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor