Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लग्जरी कार में लाखों का गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। जिले में इन दिनों गांजा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां आए दिन ऐसा तस्करों को पुलिस पकड़ रही है। इसके बावजूद तस्कर अलग-अलग तरीके से गांजा ले जाने की फिराक में रहते हैं। इस बार पुलिस ने 2 तस्करों को 2.4 लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ा है। इन्होंने बड़े ही शातिर तरीके से लग्जरी कार में सीट के नीचे ये माल छिपाया था। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी में थे।
रायगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि फिर से कुछ गांजा तस्कर ओडिशा की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह सरिया थाना पुलिस की एक टीम को कंचनपुर बैरियर के पास भेजा था। ये टीम यहां से आने जाने-वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने सुबह ओडिशा की तरफ से आते एक सफेद कलर की कार देखी थी। जिसके बाद पुलिस ने उस कार को रोक लिया था।कार रोकने के बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की थी। मगर पुलिस को ऊपरी हिस्से में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने फिर से कार की तलाश ली तो कार में पीछे की सीट के नीचे गांजे के 24 पैकेट मिले। सीट फाड़कर गांजे को निकालना पड़ा। जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है। जिसके बाद पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया और कार में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम — पलाश पाटिल 21 वर्ष और मोहम्मद हुसैन 24 वर्ष ताया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor