The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बुलेट की ठोकर से जवान की मौत,आरोपी की हालत गंभीर

Spread the love

भिलाई । भिलाई नगर थाने में पदस्थ आरक्षक राधेश्याम सिन्हा की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरक्षक देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर सेक्टर- 2 लौट रहा था। वह जैसे ही सेक्टर- 1 पहुंचा सामने से तेज रफ्तार आ रही बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरक्षक और बुलेट सवार को सेक्टर-9 हॉस्पिटल भेजा। वहां डॉक्टरों ने आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। बुलेट सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। भट्ठी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 1149 राधेश्याम सिन्हा सेक्टर-2 में रहता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor