The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सकल जैन श्री संघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 नर किया रक्तदान

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”


कवर्धा । सकल जैन श्री संघ कवर्धा के तत्वाधान में जैन स्थानक भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस शिविर में 20 से 30 वर्ष के जैन समाज के नई नवयुवान पीढ़ी व नारी शक्ति के सहयोग का बहुत बड़ा योगदान था। पहला ऐसा रक्तदान शिविर है, जंहा कुल 53 यूनिट रक्तदान में महिला शक्ति की सहभागिता पुरुष वर्ग से अधिक थी। शिविर में सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बोथरा,जैन स्थानक संघ के अध्यक्ष नेमीचंद श्रीश्रीमाल, जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार जी बोथरा हमारे समाज के वरिष्ठ श्रावकगण जयचंद नाहटा, गेंदमल मोदी, श्री एस एस जैन साहब, नरेन्द्र नाहटा, गौतमचंद लुनिया, महेश श्रीश्रीमाल, संजय बैद,श प्रमोद लुनिया,श डॉ. अतुल जी जैन का सहयोग मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor