The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला से दोस्ती करके उसके साथ बनाया जबरन शारीरिक संबंध ,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


रायपुर में एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से दोस्ती करके उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रायपुर के उरला इलाके का है। जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा उसके खिलाफ पुराना क्रिमनल रिकार्ड है। वह पहले चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चूका है। आरोपी का नाम देवा पैकरा है। 30 साल का देवा अंबिकापुर का रहने वाला है। पिछले कुछ वक्त से ये उरला के गाजी नगर की मस्जिद के पास रह रहा था। यहीं इसने रेप कांड को अंजाम दिया।
जिस महिला को इसने शिकार बनाया वो महिला अकेली रह रही थी। उसके पति की कुछ वक्त पहले ही मौत हो गई थी। महिला आस-पास काम करके अपना गुजारा चला रही थी। कुछ महीने पहले पैकरा ने महिला से दोस्ती की। उसके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान मौका पाकर वो महिला के साथ गलत काम करने लगा। महिला घर पर अकेली ही रहती है, इसी का फायदा उठाकर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *