Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नशीली दवाई तस्कारी करते पांच आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में नशीली दवाई बरामद

Spread the love

बालोद। पुलिस ने नशीली दवाई बिक्री करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। 6अक्टूबर देर रात साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि ग्राम पड़कीभाट दुर्ग बालोद मार्ग से कुछ संदेही नशीली दवाई को बिक्री करने के लिए आये हुए है। टीम ने मौके पर पहुंचकर नजदिक रोड पर अज्ञात बाईक सवार व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में मिलकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा संदेहियों से पूछताछ किया गया, जिसमें एजाज अहमद के के पास से काले रंग के बैग में रखे दवाईयां 1089 नग, शोभित तिवारी के कब्जे से पहने कपड़े के बनियान से रखी दवा, समीर खान के पास रखे संतरे रंग के पालीथीन में रखी टेबलेट की कुल 320 टेबलेट, सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर बाइक को जप्त किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor