The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

देश में समुद्र के नीचे से गुजरने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना सुरंग के लिए बोलियां आमंत्रित

Spread the love


नईदिल्ली। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के हिस्से के रूप में 21 किलोमीटर की भूमिगत सुरंग के निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। सुरंग के 7 किलोमीटर के हिस्से को समुद्र के नीचे बनाया जाएगा, जिससे यह एक जटिल इंजीनियरिंग कार्य बन जाएगा। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत समुद्र के भीतर टनल बनाने की यह देश में अपने तरह की पहली परियोजना है। इसके निर्माण के लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2023 की तय की गई है। रेल मंत्रालय को उम्मीद है कि वर्ष 2026 में गुजरात में 50 किलोमीटर के रूट पर बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor