The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक और कार में जोरदार टक्कर मौके पर दो लोगों की मौत,ट्रक चालक फरार

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। ट्रक और कार आपस में भिड़े दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत घटना दुर्गुकोंदल के ग्राम पलाचुर में करीब शाम 6 बजे की बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते पुलिस पहुंचकर रेस्क्यू कर जेसीबी के सहारे कार को हटाकर दोनों के शव निकाल पाई। एक मृतक की पहचान दुर्गूकोंदल विश्वास मोटर आटो पार्ट्स संचालक कमल विश्वास के रूप में हुई। दूसरा मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई। ट्रक ने कार को 50 मीटर दूर तक घसीटा ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 2375 हाहालद्दी माइंस से दुर्गूकोंदल की ओर आ रही थी। जबकि कमल विश्वास अपने साथी के साथ अपने कार क्रमांक सीजी 19 बीएफ 2151से पखांजूर की ओर जा रहा था, इसी दौरान पलाचुर पुलिया के पास आपस में टक्कर हुई। ट्रक की रफ्तार के चलते कार को घिसटते हुए 50 मीटर दूर सड़क बाहर लाई है। जिससे मौके पर ही कार चालक कमल विश्वास और उनके साथी की मौत हो गई है।जेसीबी निकाली मृतकों का शव कार और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गई। और ट्रक का एक चक्का कार को दबा दिया था, इस कारण शव को निकलने में देरी हुई। इसलिए पुलिस जेसीबी बुलाकर शव को निकालना पड़ा। घटना स्थल पर एसडीओपी प्रशांत पैकरा, टीआई भानुप्रतापपुर नरेश दीवान, थाना प्रभारी सुशील पटेल, एएसआई उमेश वर्मा, सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी, हेमंत उयके ने अपनी टीम के घटना स्थल पहुंचकर रेस्क्यू किया। थाना प्रभारी सुशील पटेल ने कहा कि घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर शव को निकाला गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *