The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वार्ड क्रमांक 17 का उप चुनाव पकड़ रहा तेजी,भाजपा गढ़ बचाने व कांग्रेस गढ़ तोड़ने जुटी

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । नगर निगम की पूर्व महापौर व वर्तमान में पार्षद रहीं शोभा सोनी के कोरोना काल मे असामयिक निधन से रिक्त हुई वार्ड क्रमांक 17 के उप चुनाव हो रहे हैं । भाजपा जहाँ अपनी यह सीट बचाने पूरी ताकत लगा रही है शहर के भाजपा नेता लगातार घर-घर दस्तक दे रहे हैं वहीं नगर की प्रथम नागरिक माहापौर हेमा सुदेश देशमुख जनप्रतिनिधियों व पार्षदो के साथ मिलकर नगर पालिक निगम राजनाँदगाँव के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला देवांगन के लिए डोर टू डोर पहुच कांग्रेस के पक्ष में वोट देने प्रचार प्रसार करते हुए अनुरोध कर रही हैं वे लगातार नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता के बीच रख रही हैं वहीं उनकी मिलनसारिता व घर के अंदर तक पहुंचने के तरीके से आम नागरिक खासे प्रभावित हो रहे हैं उनके साथ संगठन के पदाधिकारी व पार्षद गण भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं वे सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी जनता के सामने रख रहे हैं। अब जनता का क्या रुख रहता है वह मतगणना के साथ ही पता चलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *