The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 3 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल और सिम जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार एनसीआरबी से आरोपियों के नाम की सूची मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं शहर के अलग-अलग थानों में दबिश देकर पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शहर के अलग-अलग थानों में आईटी एक्ट के तहत 13 मामले दर्ज है। आरोपी चोरी छिपे बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करते थे। फिलहाल इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई।पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor