Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला प्रशासन को कराया अवगत मांगे पूरी नहीं होने पर, खस्ताहाल सड़क को लेकर मोहल्ले वालों ने किया चक्का जाम

Spread the love

कांकेर। शहर की जर्जर सड़कों से बेहद परेशान लोगों पिछले दिनों जिला प्रशासन को आवेदन थमा कर अवगत कराया जिसके बाद भी हालात नहीं सुधरने पर मोहल्लेवासियों ने अब आंदोलन का मूड बना लिया है और आज सुबह गौरव पथ पर चक्काजाम तक कर दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि गौरवपथ का इस्तेमाल मिनी बाईपास के रूप में सालों से किया जा रहा है जिससे यहां के सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। वही शहर को ट्रैफिक से राहत दिलाने बनाया जा रहा बाईपास को लगभग 6 वर्ष हो चुके है जिसके बाद भी पूरा नही हो सका है। गौरवपथ शहर के सेन चौक से लेकर अन्नपूर्णापारा होते हुए बरदेभाटा तक बनाया गया है, जो कि घनी आबादी वाला इलाका है ऐसे में इसका उपयोग मिनी बाईपास के रूप में करने से हादसों का भी खतरा बना रहता है साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही से सड़के बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़को के उड़ती धूल से ना केवल मार्ग से गुजरने वाले लोग बल्कि इस सड़क के किनारे रहने वाले लोग भी खासे परेशान है। स्थानीय लोगो ने चक्काजाम कर दिया है और सड़कों की मरम्मत के साथ भारी वाहनो की आवाजाही बन्द करने की मांग की है।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor