The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

डांडिया पंडाल में हुई चाकूबाजी एक की मौत ,2 घायल

Spread the love

कोरबा। जिले के बालको नगर सेक्टर- 3 में मंगलवार रात डांडिया पंडाल में हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 2 युवक घायल हो गए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।बालको नगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को डांडिया पंडाल में पुराने बात को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इन दोनों पक्ष के युवकों के साथ इस घटना से एक दिन पहले भी विवाद हो चुका था। मिनीमाता स्कूल से लगे सेक्टर 3 के मैदान में आयोजित हो रहे डांडिया में पहुंचे परसाभाठा और बेला कछार के युवकों के गुटों में विवाद हुआ था। इस विवाद का बदला लेने के लिए मंगलवार की रात लगभग 11:30 से 12 बजे के मध्य बेला कछार के युवक यहां पहुंचे और परसाभाठा के युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू किया और मारपीट के दौरान बेला कछार के लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *