The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 जुआरियों को पकड़ा

Spread the love

कोरबा। कोरबा पुलिस ने रविवार की रात 9 जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों के पास से 76 हजार 800 रूपए सहित 3 चार पहिया वाहन और 4 मोटर साइकिल जब्त की ​है। इन 9 जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। पकड़े गए जुआरी जिला कोरिया एवम पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी हैं। जुआ फड़ पर लगभग 30-35 लोगो के होने की सूचना थी, पुलिस द्वारा छापा मारे जाने पर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग गए। जप्त वाहन की कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम – औरंगजेब पिता नसीरुद्दीन निवासी छोटी बाजार चिरमिरी , शिवप्रसाद पिता दयाशंकर शर्मा निवासी एफसीआई गोदाम के पास मनेंद्रगढ़, साय मोहम्मद पिता मोहम्मद अली निवासी पोंडी कालरी, ठाकुर प्रसाद पिता ओम नारायण दुबे निवासी सिविल लाइन मनेंद्रगढ़, फिरोज खान पिता कामदार खान निवासी बरतुंगा कॉलरी चिरमिरी , राधेश्याम पिता बीतन दास महंत निवासी सिविल लाइन मनेंद्रगढ़ , अशरफ अली पिता अफसर अली निवासी भालूमाड़ा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश, खगेश कुमार पिता कुंदन लाल निवासी गोदरीपाड़ा चिरमिरी और खेलन सिंह पिता महा सिंह निवासी गोविंदा कॉलोनी कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *