The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीएम भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, प्रियंका गांधी के साथ करेंगे बैठक

Spread the love

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने यूपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, और कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। माना जा रहा है कि सीएम बघेल की पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बैठक हो सकती है। इसमें यूपी में कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। दोपहर दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इससे पहले सीएम बघेल का लखनऊ दौरा स्थगित हो गया है। वहां लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला गरमा हुआ है, और सीएम लखीमपुर खीरी जाने वाले थे, लेकिन यूपी सरकार ने उन्हें लखनऊ में आने की इजाजत नहीं दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *