The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

हेलीकॉप्टर में घूमते देख दूसरे बच्चें भी टॉपर बनने हुए मोटिवेट

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के आकाश में लाल रंग के हेलीकॉप्टर को बार-बार आसमान में उड़ता देख बच्चें सहज ही आकर्षित हुए और यह चर्चा का विषय बना रहा। बच्चों को मीडिया के माध्यम से यह पता था कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल भी 10वीं और 12 वीं के मेधावी बच्चों को हेलीकॉप्टर से जॉयराइड कराया गया जाएगा। छोटे बच्चें भी भविष्य में अच्छी पढ़ाई कर 10वीं और 12 वीं कक्षा में टॉप करने के लिए प्रेरित हुए।
कुशालपुर रायपुर निवासी कक्षा 6वी के छात्र विनायक भार्गव ने बताया कि आज सुबह से लाल रंग के हेलीकॉप्टर को आसमान में उड़ता देख बहुत अच्छा लगा। जब उनके पिताजी ने बताया कि 10वीं और 12 वीं कक्षा में टॉपर्स छात्रों को आज मुख्यमंत्री की पहल पर हेलीकॉप्टर से जॉयराइड कराया जा रहा है। यह सुनकर छात्र विनायक ने कहा कि जॉयराइड के लिए टॉपर्स बनने के लिए मेहनत करूंगा। इसी प्रकार मोहल्ले के अन्य बच्चे भी आपस में एक दूसरे से चर्चा कर भविष्य में अच्छे नंबर पाकर जॉयराइड में शामिल होने के लिए इच्छा जाहिर कर रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor