The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रदेश के कई इलाकों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में अजीब सा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से लग रहा था जैसे प्रदेश से ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है, लेकिन एक बार फिर बीती रात से प्रदेश में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में फिर एक बार तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते एक-दो दिनों में ठंड बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग की तरफ से मिली रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में और भी ज्यादा ठंड बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट आ रही है। बता दें प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही उत्तरी इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य है, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान 5 डिग्री से दर्ज किया गया है।मैनपाट और जशपुर के पंडरापाठ इलाकों में पारा 4 डिग्री के आसपास है और ओस जमने की वजह से सुबह घास से पुआल तक, हर जगह बर्फ की चादर नजर आने लगी है। वहां रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पारा 2 डिग्री तक उतर जाने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में भी 24 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री गिरकर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में समुद्र से आने वाली नमी का प्रभाव लगभग खत्म हो गया है, इसलिए उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवा का यहां ज्यादा असर हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *