The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक जमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज (केंद्रीय समिति) रायपुर के द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी शामिल रहे एवं सभी उपस्थित जनों को उन्होंने शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शरद पूर्णिमा दो ऋतुओं के बीच का काल है। आज से हम जो भी सेवन करेंगे हमारे शरीर में पच जाएगा। भोजन के पाचन के लिए सबसे अच्छा कोई मौसम है तो वह ठंड का मौसम है। इस समय हमें जो पसंद आता है हम खा सकते हैं, जो कपड़े चाहें पहन सकते हैं। जीवन में यदि किसी मौसम में आनंद आता है तो शरद पूर्णिमा के बाद ठंड के मौसम में आता है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि शरद पूर्णिमा के बाद से रासलीला शुरू हो जाती है। शरद पूर्णिमा के बाद दीवाली आएगी। तुलसी पूजन आएगा। उसके बाद से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम जीवन में आनंद देता है व सुखी रहने में सहायता करता है। ठंड के मौसम में हम भक्ति में लीन हो सकते हैं। जब हम गर्मी में अपने देवताओं की पूजा करते हैं तो पसीने में नहा लेते हैं, सबसे बेहतर मौसम ठंड का होता है। हमें संगीत में आनंद लेना है तो इस मौसम में ले सकते हैं। हमें खाने पीने में आनंद लेना है तो इस मौसम में ले सकते हैं। शरद ऋतु में हम अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं, व्यायाम और योग भी शांत मन से कर सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *