The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आरक्षक ने अपने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

गरियाबंद। जिले में आरक्षक ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मरकर आत्हत्या कर लिया। आरक्षक का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है। आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी यह पता नहीं चल पाया है। कमरे में कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मैनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले रात में अपने कमरे में सोने गया था। जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गए तो कमरे में शव मिला। उन्होंने थाने के रायफल से अपने आप को गोली मारी है। आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
ज्ञात हो कि आरक्षक थाना परिसर के भीतर बने आवास में निवास करता था। वह मंदिर हसौद रायपुर का रहने वाला था। एक वर्ष से मैनपुर थाना में पदस्थ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor