The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में ईडी का छापा ,इन के यहां ईडी की टीम ने मारी रेड

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आईएएस अफसर, चार्टेड एकाउंटेंट सहित नेताओं के यहां रेड मारी है। प्रदेश के कई बड़े अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह करीब 5 बजे से दर्जनभर अफसरों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
करीब दर्जनभर ठिकानों पर एक साथ ईडी के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। जिन अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की गई है, उनमें से कुछ नेताओ के करीबी बताए जाते हैं। पूरा मामला कोयले से जुड़ा होना बताया जा रहा है। इससे पहले कुछ नेताओं के घरों में आईटी की रेड पड़ी थी।रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू , महासमुंद में अग्नि चंद्राकर और रायपुर के अनुपम नगर स्थित सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर भी ईडी ने छापा मारा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor