The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महमंद में 9 अक्टूबर की रात पहले से ही शादीशुदा युवक शराब के नशे में साथ रह रही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। तोरवा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, महमंद में रहने वाले राजेंद्र रजक का लॉकडाउन में लाल खदान की रहने वाली पूर्णिमा पासी से प्रेम हो गया था, जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। दोनों पहले से शादीशुदा थे। बीती रात दोनों के बीच विवाद होने पर राजेंद्र रजक ने टंगिया से वार कर पूर्णिमा पासी को मौत के घाट उतार दिया। तोरवा पुलिस ने मौके पर तुरंत जाकर गांव में ही घूम रहे राजेंद्र रजक को गिरफ्तार कर लिया है, और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor