The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत ने गहरा दुःख प्रकट किया

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने संवेदना प्रकट की है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि श्री मंडावी का ऐसे अचानक यूँ चले जाना छत्तीसगढ़ व राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी को कोई पूरा नही कर सकता, हम भाई जैसे मित्र जैसे थे, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम हर संघर्ष में साथ रहे है…..मंडावी जी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए अनेक योगदान दिए है, आदिवासी समाज के विकास के लिए भी श्री मंडावी ने निरंतर संघर्ष किया है, मंत्री श्री भगत ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *