The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

होटलों एवं किराना दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई एक्सपायरी सामग्री को किया नष्ट

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। सीएमएचओ अविनाश खरे एवं एसडीएम धनंजय नेताम कांकेर के निर्देशानुसार विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं नंद किशोर हिरवानी नमूना सहायक खाद्य एवम औषधि प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए चारामा एवं नरहारपुर के होटल व किराना दुकान चरामा के सुरेश होटल, राजा भोजनालय एवं रेस्टोरेंट, दुर्गेश होटल, महराज किराना का निरीक्षण किया गया सुरेश होटल प्रो सुरेश वाधवानी से काजू कतली का नमूना जांच हेतु लिया गया। दुर्गेश होटल प्रोपराइटर दुर्गेश देवांगन को मिठाइयों में निर्माण तिथि नहीं डालने पर मौके पर नोटिस दिया गया एवं महराज किराना राजेश शर्मा से ग्रेट इंडिया गेंहू आटा 27 किलो एक्सपायरी, बोर्न बीटा 16 पैकेट, पास्ता 40 पैकेट, ए 1 मुखवाश 35 पैकेट जिसकी कुल कीमत 3010 रूपए को मौके पर नष्ट कराया गया। नरहरपुर के संगम होटल एवं परदेशी होटल का जांच किया गया एवम संगम होटल प्रो टाकेश्वर सिन्हा से पेड़ा का नमूना लेकर पंचनामा तैयार किया गया आगे की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवम विनियम 2011 के अंतर्गत की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor