The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :वकील ने रॉड से वार कर सास और पत्नी की कर दिया हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, डीडी नगर इलाके में पेशे से वकील एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। व्यक्ति ने रॉड से वारकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सुचना मिलते है पुलिस टीम और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने की आशंका जताई है।रिंग रोड से लगे मैना रेस्टोरेंट के पीछे बनी रिहायशी कॉलोनी में यह वारदात हुई है। वकील अपने परिवार के साथ यहीं रह रहा था। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक वकील का नाम सौरभ उपाध्याय है। सौरभ अपनी पत्नी मनीषा और सास रमा के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि आए दिन परिवार के बीच विवाद होता रहता था। गुरुवार की दोपहर घरेलू विवाद में तीनों के बीच बहस बढ़ गई और सौरभ ने लोहे की रॉड से पत्नी और सास पर हमला कर दिया । महिलाओं की चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने झांक कर देखा तो इस वारदात का पता चला । पड़ोसियों ने ही पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी थी।आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *