The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

इसरो ने रचा इतिहास, सबसे भारी रॉकेट LVM3- के 36 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3- एम2 रविवार को अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया और ब्रिटेन स्थित ग्राहक के लिए 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को निचली कक्षा (LEO) में स्थापित किया गया. इसरो ने इसे ऐतिहासिक मिशन करार दिया है. अंतरिक्ष विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने पूर्व में इसरो के एलवीएम3 बोर्ड पर वनवेब लियो उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए लंदन-मुख्यालय वाली नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के साथ दो लॉन्च सेवा अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor