The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

छठ पूजा के लिए केंद्र ने शुरू की 250 विशेष ट्रेनें: रेल मंत्री

Spread the love

नईदिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने आगामी छठ पूजा के लिए 250 से अधिक विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। वैष्णव ने कहा, “लगभग 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं और लोगों के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे।” उन्होंने कहा, “मैं सभी को बहुत खुश और समृद्ध छठ पूजा की कामना करता हूं।”
इससे पहले, रेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि छठ, दिवाली, पूजा के लिए फेस्टिव डिमांड को देखते हुए ट्रेनों में 36,59,000 अतिरिक्‍त सीटें उपलब्‍ध कराई हैं. साथ ही साथ ट्रेनों के 2,614 अतिरिक्‍त फेरे भी बढ़ाए गए हैं. रेलवे की ओर से दिवाली से पहले ही यह तैयारियां कर ली थीं और अतिरिक्‍त सीटों और बर्थ की मंजूरी दे दी थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor