Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

जहरीली शराब ने ली और 4 लोगों की जान,अब तक कुल 19 की गई मौत

Spread the love

बिहार।औरंगाबाद जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है अब तक कुल 19 लोग जहरीली शराब पीने की वजह से अपनी जान जा चुकी है। घटना मदनपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को जहां तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार और बुधवार को 12 लोगों की मौत हो गई।जबकि गुरुवार को भी चार लोगों की मौत की सूचना सामने आई है।
इस मामले में जिलाधिकारी ने कहना है कि अभी तक हुई मौत में 60 वर्ष तक के व्यक्ति भी शामिल है। हो सकता है कि उनकी मौत किसी अन्य कारण से हुई हो। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों से अपील है कि यदि मौत संदिग्ध हो या लगे कि शराब से हुई हो तो उसका निश्चित तौर पर पोस्टमार्टम करा लें। ताकि मौत का स्पष्ट कारण पता चल सके। जिलाधिकारी ने 11 मौत की पुष्टि की है, जिसमें चार संदिग्ध मौत भी शामिल है। इनमे से सात लोगों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।
मदनपुर में हुई मौत को लेकर से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ी हुई है। बुधवार को रफीगंज विधानसभा से प्रत्याशी रह चुके जिले के वरीय नेता प्रमोद सिंह ने सभी मृतक के परिजनों से मुलाकात की मांग की साथ ही जिला प्रशासन पर मौत के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रखंड के किसी भी क्षेत्र में हो रही मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह भी किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor