The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यमुनोत्री से दर्शन कर वापस लौट रहे यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,22 की मौत पांच घायल

Spread the love

उत्तराखण्ड। यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस यमुना घाटी के खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में करीब 22 लोगों की मौत हो गई है। यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में लगी है।
जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे। चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *