The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के यहां ईओडब्लू का छापा,कमरे में मिला…..

Spread the love

एमपी।मध्य प्रदेश के सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक वैज्ञानिक के घर ईओडब्लू का छापा पड़ा है। वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्रवाई जारी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में बतौर वैज्ञानिक पदस्थ सुशील कुमार मिश्रा के घर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की रीवा टीम ने छापा मारा है। बताया गया है कि ईओडब्ल्यू टीम सुबह 6 बजे सतना के मारुति नगर स्थित वैज्ञानिक के घर पहुंची। डोर बेल बजने के बाद दरवाजा खोलने के लिए वैज्ञानिक खुद पहुंचे। टीम का परिचय पता लगा तो वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। टीम ने संभाला और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की।टीआई मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है। अब तक घर से ही करोड़ों की संपत्ति मिली है। बताया गया कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम को शुरुआती कार्रवाई में करीब 28 लाख नगद, सतना स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का फार्म हाउस और 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *