The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चौबेबांधा में सम्मानित हुए सेवा समिति के 25 सदस्य

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। चौबेबांधा के जय मां शीतला सेवा समिति के 25 सदस्यों को लक्ष्मी गणेश उत्सव समिति द्वारा मातर पर्व के दिवस श्रीफल एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सेवा समिति के सभी सदस्यगण महालक्ष्मी दरबार पर लगातार माता सेवा गीत प्रस्तुत किए हैं। इसमें उपयोग किए जाने वाले वाद्य यंत्र के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। ग्रामीण बहुत प्रसन्न हुए और आयोजक समिति में मंच से ही सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख रूप से पंचराम पाल, गणेश साहू, खूमन पाल,भीखम सोनकर,लोचन निषाद,डाहरू सोनकर, नकछेड़ा साहू, हरक श्रीवास,पुनऊ पटेल, सीताराम सोनकर,चम्मन साहू, विजय साहू,लोकेश श्रीवास,गणेश पाल, लीलाराम साहू, गणेश ध्रुव, ध्रुव कुमार, संतोष कुमार सोनकर आदि हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज साहू, लकेश्वर साहू, रामचंद्र पटेल, गणपत पटेल, परमेश्वर पटेल, हरीश पटेल, सीताराम सोनकर, हीरालाल सोनकर,बरात चेला ने अपने करकमलों से प्रदान किया। सम्मान पाकर सभी सदस्य अत्यंत गदगद हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *