The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन 31 अक्टूबर को

Spread the love

रायपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वोच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिए जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजन के संबंध में राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति द्वारा 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से 9 बजे के बीच पूरे भारत में 75000 यूनिटी रन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें प्रति जिला 100 यूनिटी दौड़ शामिल हो सकते हैं। सायकल और बाईक रैलियों का भी आयोजन किया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस आयोजन में उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग भी संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor