The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा

Spread the love

रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली में 5 से 7 जनवरी 2023 में होने वाले भारत के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, योजना विभाग के सचिव गौरव द्विवेदी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor