The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :15 हजार रुपए के लेनदेन के चलते लकड़ी व्यापारी की हत्या ,चचेरा भाई निकला हत्यारा

Spread the love

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के धौराभाठा (परसाही) गांव के पास लकड़ी व्यापारी का शव मिला है। शव की पहचान ईश्वर साहू (36 साल) निवासी अंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह परसाही में एक लकड़ी व्यापारी के पास 30 हजार रुपए की वसूली करने आया था। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार सुबह उसका शव खदान के पास पड़ा हुआ मिला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लकड़ी व्यापारी की हत्या की वजह पैसों की लेनदेन बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबित के 15 हजार रुपए के लेनदेन के चलते ये हत्या की गई। हत्यारा मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। चचेरे भाई ने अपने ही भाई को शराब पिलाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला। आरोपी बालोद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक का शव उतई थाना क्षेत्र से बरामद किया है। साथ ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक ईश्वर साहू लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वही लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां चला गया था। उसके बाद शव मिला था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *