The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुंबई गए महिला के मकान का ताला तोड़कर एक्टिवा और अलमारी से हजारों रुपए चोरी, थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में घर में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में मुंबई गए महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक्टिवा स्कूटी एवं अलमारी में रखे हजारों रुपए चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शंकर नगर रायपुर निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी शिवब्रत वर्धन उम्र 63 साल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी प्रार्थी के परिचित कुमारी वंदिता देशपांडे परिवार सहित मुंबई गए हैं। उनका मकान अवंती विहार तेलीबांधा में है जिसकी देखरेख के लिए उन्होंने अपने मकान का चाबी प्रार्थी को दिया है। 14 अगस्त की सुबह जब प्रार्थी मकान देखने गया तो वंदिता देशपांडे का मकान के गेट में लगे ताला टूटा हुआ मिला। जाकर देखने पर बरांडे में खड़ी एक्टिवा स्कूटी नहीं था तथा अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 04 m.a. 3138 एवं अलमारी से ₹10000 नकदी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor