The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शातिर मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,बाकायदा रिजर्वेशन टिकट पर घूमता था चोर

Spread the love

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल टीम नंबर दो ने एक युवक को 10 मोबाइल के साथ अनूपपुर रेलवे स्टेशन में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हैरान करने की बात सामने आई। किसी को संदेह न हो इसलिए ट्रेन में बकायदा रिजर्वेशन कराता था। मौका देखकर हाथ भी साफ कर लेता था। आरोपित को गिरफ्तार कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है। जब्त मोबाइल की कीमत एक लाख 23 हजार रुपये हैं। ट्रेन में चोरी व अन्य अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए ही आरपीएफ ने दो टास्क टीम तैयार की है। यह टीम पूरे समय ट्रेन व स्टेशनों में नजर रखती है। वर्तमान में नवरात्र पर्व के कारण ट्रेनों में भीड़ भी है। जांच के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति प्लेटफार्म तीन व चार में फुट ओवरब्रिज के पास मोबाइल बेचने के लिए किसी ग्राहक इंतजार कर रहा है। इस पर टीम सतर्क हो गई और उसे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अमित श्रीवास्तव पिता विजय बहादुर श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर 35 त्रिलोकी नगर डोमनहिल चिरमिरी जिला कोरिया बताया। भागने की वजह पूछने पर उससे संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। लिहाजा संदेह के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जीआरपी चौकी लाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *