The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिरमिरी से रायपुर पहुंचे पदयात्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात

Spread the love

“मनीष कुमरी की रिपोर्ट”

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल और पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *