The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मोहल्ले में धारदार हथियार लहराने वाले चार आरोपियों पर कांकेर पुलिस की कार्यवाही, भेजे गये जेल

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। थाना कांकेर पुलिस द्वारा अघन नगर निवासियों की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तलवार लहरा कर लोगों को डराने वाले चार युवकों को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि अघननगर कांकेर के लोगों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी की, अघन नगर में कुछ युवक तलवार लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे हैं सूचना मिलने पर कांकेर पुलिस द्वारा मौके पर तस्दीक के दौरान आरोपी, टिकेश्वर धुव्र ऊर्फ लिट्टी पिता स्व चरण सिंह धुव्र 21 वर्ष, सुमित दुबे पिता मंगल दुबे उम्र 21 वर्ष, नितेश कुमार सोनकर पिता मोहन सोनकर उम्र 19 वर्ष, बबलू सोरी पिता राम साय सोरी उम्र 19 वर्ष सभी निवासी अघननगर कांकेर के द्वारा अपने पास गुप्ति जैसा धारदार तलवार/ चाकू रख कर लहरा कर आम लोगो को आतंकित करते पाए जाने पर चारों आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार को भी जब्त किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *