The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhInternationalMISC

ब्रेकिंग :जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ ,दो नक्सलियों को मार गिराया

Spread the love

कांकेर। जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़मे गांव के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। अंतागढ़ थाना क्षेत्र में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल सोमवार सुबह करीब चार बजे कड़मे गांव के जंगल में था, तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो नक्सलियों के शव बरामद हुए, जिनकी पहचान कराई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor