The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर राज्य मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष अल्ताफ अहमद व उपाध्यक्ष इरफान सिद्धिकी, छत्तीसगढ़ उर्दु अकादमी के सदस्य बदरूद्दीन इराकी, राज्य बीज प्रमाणीकरण निगम के सदस्य अरविन्द गुप्ता, छत्तीसगढ़ सिन्धी अकादमी के सदस्य अशोक पंजवानी व तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष व विधायक अरूण वोरा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *