The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू लहराकर लोगों को डरा -धमका रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा , 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आने जाने वालों को चाकू लहराकर डरा -धमका रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को टिकरापारा पुलिस ने पेट्रालिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर बिजली आफिस भाठागांव के पास आम जगह में एक लडका अपने हांथ में चाकू रखकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर एक व्यक्ति को धारदार चाकू के पकड़ा है। आरोपी हवा में चाकू लहरा कर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद असरफ हुसैन पिता मोहम्मद अनवर हुसैन उम्र 26 साल नूतन स्कूल के पीछे थाना टिकरापारा रायपुर का निवासी बताया। जिसके कब्जे से एक स्टील का धारदार नोंकदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 16 इंच फल की लंबाई 11 इंच, मुठ की लंबाई 05 इंच, स्क्रू फसा हुआ, फल की चौडाई 01 इंच है को बरामद किया। चाकू रखने के संबंध में आरोपी को धारा 91 द0प्र0स0 का नोटिस देकर पुछताछ करने पर कोई दस्तावेज नही होना बताया जिसे मौके पर जप्त कर कब्जा में लिया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को पकडकर थाना लाकर उसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *