The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन विभाग की बड़ी लापरवाही, कल डीएफओ ने जारी किया एडवाइजरी व अधिकरियों के नंबर, आज अधिकारी नही उठा रहे फोन, इस लापरवाही से न घट जाए कोई बड़ी अनहोनी

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
पंडरिया वन झेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों का दल पहुच गया है। लगातार कबीरधाम जिले के वनांचल में हाथियों का दल देखा जा रहा है। कुछ घरों व फसल को नुकसान पहुचाने की भी सूचना मिल रही है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी अब भी नींद से नही उठे है। जबकि कल ही वनमंडलाधिकारी डीएफओ ने एडवाइजरी जारी कर लोगो को हाथियों से सतर्क रहने अपील किया गया और उप वन मंडल अधिकारियों व रेंजरों का नंबर जारी किया गया। जिमसें किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत इन अधिकारियों से सम्पर्क कर सूचना व सहयोग ले सकते है। लेकिन जो नम्बर जारी किए गए है उन नम्बर को तो कुछ फोन करने पर उठा ही नही रहे है। ऐसे में परेशानी में पड़े व्यक्ति कितने व किसे फोन लगाए जो एक बार मे अधिकारी फोन उठा ले। जिले के वनांचल जंगल मे हाथियों का दहशत बना हुआ है, ऐसे में लोग परेशान है कि हम इस डर व समस्या किसे बताये, जो नम्बर है उसे अधिकारी उठा नही रहे है। ऐसे में समस्या व हाथियों का दहशत बढ़ता जा रहा है।
नही मिलेगी तुरन्त राहत
उड़नदस्ता के अधिकारी से चर्चा किया गया कि हाथियों की सूचना मिलने या किसी को घायल करने व घर को छति पहुचाने जैसी सूचना मिलने पर तत्काल कोई राहत वन विभाग द्वारा नही पहुचाया जा सकता है। उड़नदस्ता के अनुसार कोई घायल हो गया और वन विभाग की टीम आसपास ही तभी उसे हॉस्पिटल पहुँचा सकती है। यदि घायल व्यक्ति के आसपास वन विभाग की टीम नही है तो फोन करने पर भी तुरन्त पहुचना सम्भव नही है। इसके लिए कोई ट्रेनिग या टीम नही है। यानी लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करे। वन विभाग के अधिकारी फोन तक उठाने से कतरा रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *