The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्रालयीन सेवा के पदों की भर्ती प्रक्रिया का मामला बृजमोहन ने उठाया

Spread the love

रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में मंत्रालयीन कर्मचारियों की भर्ती व्यापम से चपरासी की भर्ती पीएससी से व बड़े पदों पर भर्ती में कौशल परीक्षा नही और चपरासी की भर्ती में 50 अंको की कौशल परीक्षा का मामला उठाया।श्री अग्रवाल ने अपने प्रश्न में पूछा कि छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन सेवा में क्या व्यापम व पी. एस. सी. के माध्यम से कोई भर्ती कराई जा रही है किन-किन व कितने पदो की। इनकी अर्हताएँ क्या-क्या है? पी. एस. सी से भर्ती का प्रावधान कब किया गया? मंत्रालयीन चतुर्थ श्रेणी भर्ती नियम बना है? यदि हाँ तो भर्ती के क्या प्रावधान है, क्या क्या योग्यताएँ निर्धारित है? पी. एस. सी. द्वारा की जा रही भर्ती में भर्ती के क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं? पदों के लिए क्या परीक्षाओं का आयोजन किया गया? तो इनके लिए सिलेबस किनके द्वारा निर्धारित किया गया है और किस आधार पर हुआ है। पदों के लिए लिखित परीक्षा के अलावा कौशल परीक्षा का भी प्रावधान किया गया है? तो कितने कितने अंको का है? मुख्यमंत्री ने लिखित में बताया कि मंत्रालय में भर्ती हो रही है। जानकारी प्रपत्र- अ पर संलग्न है। सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक (हिन्दी)/(अंग्रेजी) के पद हेतु सिलेबस इनके न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। भृत्य के पद हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा “भारतीय संविधान के अनुच्छेद 320(1) के अनुसार” राज्य लोक सेवा आयोगों का यह कर्तव्य होगा कि राज्य की सेवाओं में नियुक्तियों के लिए परीक्षाओं का संचालन करें के आधार पर किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक (हिन्दी) एवं शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद हेतु कौशल परीक्षा में अंकों का प्रावधान नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भृत्य के पद हेतु कौशल परीक्षा 50 अंकों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *