The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्राइंडर मशीन से लकड़ी काटना टाइल्स कारीगर को पड़ा भारी, बुरी तरह से कटा गला,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर में एक टाइल्स कारीगर का ग्राइंडर मशीन से गला कट गया। कारीगर मुंडेर पर लगी लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन उछल कर उसके गले में जा लगी। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। आगे के इलाज के लिए उसे 3 लाख रुपयों से ज्यादा की दरकार है। बूढ़े माता-पिता का इकलौता बेटा परिवार के लिए अस्पताल के बिस्तर पर जंग लड़ रहा है। सिवनी चांपा निवासी दीपक नामदेव 26 वर्ष का पूरा परिवार मजदूरी करता है। उसके माता-पिता इन दिनों जम्मू-कश्मीर मजदूरी के लिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले दीपक गांव के ही एक मकान की मुंडेर में लगी लकड़ी को टाइल्स कटर ग्राइंडर मशीन से काट रहा था। इसी दौरान मशीन उछल कर उसके गले में जा लगी। इसके चलते दीपक के गले के आगे का हिस्सा बुरी तरह से कट गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *