The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 112 करोड़ रुपए स्वीकृत किए

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में मूलभूत सुविधाएं बढाने और विकास कार्य में गति लाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 112 करोड़ रुपए स्वीकृत किये हैं। जनसामान्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भिलाई-चरोदा, रिसाली, बीरगांव सहित अन्य नगरीय निकायों के लिए कुल 112 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे बिजली, पानी, सड़क, सामुदायिक भवन, उद्यान सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor