The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वेतन विसंगति दूर करने की मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिए धरना

Spread the love

रायपुर । रायपुर में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे सोमवार की दोपहर बिलासपुर, गरियाबंद, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग जैसे आसपास के कई जिलों से 2 हजार से अधिक सहायक शिक्षक शामिल हुए है। शिक्षकों ने बताया कि हर सरकारी कर्मचारी का एक तय समय सीमा में प्रमोशन होता है। शिक्षक वर्ग तीन से वर्ग दो में प्रमोट किए जाते हैं। यदि प्रमोशन मिलता है तो 10 से 12 हजार रुपए अधिक वेतन में जुड़ते हैं। नियम ये है कि यदि प्रमोशन नहीं होता तो कर्मचारी को सरकार उस प्रमोशन के स्तर का वेतन देती है।शिक्षकों का दावा है कि बहुत से कर्मचारियों को न प्रमोशन मिला है न प्रमोशन के स्तर का वेतन। सभी चाहते हैं कि इस मांग पर गौर किया जाए। इसके अलावा शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया। साल 2018 के संविलियन के बाद से पुराने कर्मचारियों को भी साल 2018 से ही कर्मचारी माना जा रहा है। इससे पेंशन और सीनियारिटी का फायदा शिक्षकों को नहीं मिल रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor