The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक सवार युवकों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे युवक की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूटा पाच लाख रूपये, मामला दर्ज

Spread the love

कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत चौकाबूढ़ा के पास बाइक सवार युवकों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे युवक की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया । कोरबा निवासी चमन कुमार पात्रे से लूट हुई है। बांकी मोगरा के SBI बैंक से पैसा निकाल कर जा रहा था, तभी दीपका के पास लुटेरों का शिकार हो गया। कोरबा में चमन कुमार जेपी टायर्स नामक संस्था में काम करता है। दुकान संचालक विनोद कुमार अग्रवाल के कहने पर 5 लाख रुपये का चेक लेकर आए थे। बैंक से कैश लेकर दीपका किसी काम से जा रहा था। घटना की सूचना पर दीपका पुलिस जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *