The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग : बेटे को बाइक देने सड़क किनारे कर रहा था इंतजार ,एक्सीडेंट में हो गई मौत

Spread the love


”संजय चौबे”
धमतरी।
जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में बेटे को बाइक देने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मरौद पुराना बाजार चौक निवासी जगेश्वर साहू 47 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 2 अक्टूबर की शाम प्रार्थी का भाई भाई छम्मन लाल साहू का एनएच 30 रोड ग्राम मरौद खेत के पास एक्सीडेंट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर जाकर देखा तब उसका भाई लहूलुहान सड़क किनारे पड़ा था। प्रार्थी के भतीजे ने बताया की छम्मन लाल साहू उसे बाइक देने के लिए खड़ा था तभी एक सफेद रंग की आर्टिका कार क्रमांक CG 04 LK 2751 के चालक द्वारा अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल एवं उसके पिता को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। छम्मन लाल साहू को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुरूद ले गए जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद मृत्यु हो जाना बताया। घटना की रिपोर्ट पर आर्टिका कार क्रमांक CG 04 LK 2751 के चालक के खिलाफ धारा 304 ए ,279 के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor