The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोक कला दल और पंडवानी को मिला न्यूजीलैंड जाने का न्योता

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। गत10 जून रायपुर स्थित पंडरी हाट में जगार मेला कार्यक्रम आयोजन छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प बोर्ड के तत्वावधान में किया गया था जिसमें जिला गरियाबंद के फुलझर घटारानी की लोक कला मंच गौकरण मानिकपुरी ललिता यादव और मडेली छुरा की सुर सुरभि पंडवानी की नवोदित गायिका पूनम सिन्हा की प्रस्तुति सराहनीय रही जिसके परिणाम स्वरूप बोर्ड के सहायक अधीक्षक बसंत साहू द्वारा निर्देशानुसार दिल्ली, महाराष्ट्र नागपुर मुम्बई सहित न्यूजीलैंड जाने का अवसर इन कलाकारों को मिलने से हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में मुख्य चीफ गेस्ट न्यूजीलैंड से पधारे प्रशांत दम्पत्ति ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त टीम के संचालक गौकरण मानिकपुरी, ललिता यादव, समुदा सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति साहित्य के संरक्षण संवर्धन के साथ साथ जीवंत प्रस्तुति और जिले के छोटे बड़े कलाकारों को संगठित करने शासन के योजनाओं से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया जिसके बदौलत विदेशों में प्रस्तुति देने का सुनहरा अवसर मिलने पर कलाकार संगठन ने बधाईयां प्रेषित किया है वही अंचल में खुशी का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *